जेडीएस विधायक का दावा, दलबदल के लिए मिल रहे थे 40 करोड़, सामने आया वीडियो

By भाषा | Published: July 4, 2019 01:35 PM2019-07-04T13:35:01+5:302019-07-04T13:35:01+5:30

प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वीडियो में महादेव ने दावा किया कि कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जरकिहोली ने गठबंधन के साथ रहने के लिए 80 करोड़ रुपये की मांग की थी।

JDS MLA Claims Was Offered Rs 40 Crore, Congress Points at BJP | जेडीएस विधायक का दावा, दलबदल के लिए मिल रहे थे 40 करोड़, सामने आया वीडियो

कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा एच डी कुमारस्वामी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

Highlightsकांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार की रकम का इस्तेमाल कर रही है।विधायक के. महादेव ने अपने पिरियापटना निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत में यह नहीं बताया कि उन्हें किसने नकदी देने की पेशकश की।

कर्नाटक में एक जेडीएस विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यह दावा करते नजर आते हैं कि उन्हें 40 करोड़ रुपये नकदी की पेशकश की गयी। कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा एच डी कुमारस्वामी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

हालांकि, विधायक के. महादेव ने अपने पिरियापटना निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत में यह नहीं बताया कि उन्हें किसने नकदी देने की पेशकश की। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार की रकम का इस्तेमाल कर रही है।

प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वीडियो में महादेव ने दावा किया कि कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जरकिहोली ने गठबंधन के साथ रहने के लिए 80 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

Web Title: JDS MLA Claims Was Offered Rs 40 Crore, Congress Points at BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे