लाइव न्यूज़ :

अब पश्चिम बंगाल में जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर फेंकी गई स्याही, प्रतिमा को थी तोड़ने की साजिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2018 15:42 IST

पश्चिम बंगाल में इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। 

Open in App

कोलकता, 17 मार्च; पश्चिम बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां पूर्वी बर्दमान इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर स्याही फेंकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि स्थानीय मीडिया का दावा है कि यह स्याही नहीं अलकतरा है। घटना 16 मार्च के रात की है।

स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने पहले नेहरू की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शरू कर दी है। जवाहरलाल नेहरू की यह प्रतिमा बर्दमान के कटवा के टेलिफोन मैदान में लगी है। पुलिस ने प्रतिमा की सफाई करवा दी है। इस मामले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक का कहना है कि इसके पीछे राजनीतिक तत्वों का ही हाथ है। ऐसे लोग सिर्फ व सिर्फ राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। कांग्रेस के विधायक ने पुलिस से जल्द से जल्द विधायकों को पकड़ने को कहा है। गौरतलब है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामल त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को तोड़ने के बाद से शुरू हुआ है।  लेनिन की मूर्ति के बाद तमिलनाडु में पेरियार, कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केरल में महात्मा गांधी, यूपी में अंबेडकर के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ हुई थी। 

प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मामले की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी निंदा की है। इनका कहना है कि ऐसा करने से सिर्फ देश का माहौल खराब हो रहा है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूपश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल