लाइव न्यूज़ :

जवाहर सरकार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:37 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जुलाई प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

सरकार ने पश्चिम बंगाल के संसदीय मंत्री और तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल नेता दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। त्रिवेदी भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव नौ अगस्त को होने हैं और इसके लिए 22 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई थी।

तृणमूल ने कहा कि उसने सरकार को ‘‘सार्वजनिक सेवा में उनके अमूल्य योगदान के कारण चुना है, जिससे हमें अपने देश की बेहतर सेवा करने में मदद मिलेगी।’’ सरकार ने लगभग 42 साल सार्वजनिक सेवा में बिताए हैं और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी थे। उन्होंने फरवरी 2017 में अपनी निर्धारित सेवानिवृत्ति से चार महीने पहले अक्टूबर, 2016 में इस्तीफा दिया था।

तृणमूल द्वारा अपने नाम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीवन भर नौकरशाह रहा हूं। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं लेकिन मैं जनता के विकास के लिए काम जरूर करूंगा और संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाऊंगा।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को ‘‘असहिष्णु, तानाशाह’’ बताया।

विपक्षी दल भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने की स्थिति में राज्यसभा उपचुनाव होगा अन्यथा, तृणमूल उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों को एक भी सीट नहीं मिली थी। सिर्फ इंडियन सेक्युलर फ्रंट ही एक सीट जीत पाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब