लाइव न्यूज़ :

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने आठ क्षुद्रग्रहों का पता लगाया : पीएसए कार्यालय

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई जवाहर नवोदय विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने खगोलशाला क्षुद्रग्रह खोज अभियान-2021 के तहत आठ क्षुद्रग्रहों का पता लगाया है। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीएसए ने बताया कि विद्यार्थियों की खोज को अंतरराष्ट्रीय खगोलीय खोज सहयोग (आईएएससी) ने ‘प्रोविजनल स्टेटस’ दिया है।

खगोलशाला क्षुद्रग्रह खोज अभियान या केएएसी जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को क्षुद्र ग्रहों का पता लगाने का प्रशिक्षण देता है। यह पीएसए कार्यालय और स्पेस फाउंडेशन की पहल है।

हार्डिन सिम्मोन यूनिवर्सिटी स्थित आईएएससी ने इन खोजो को वैकल्पिक मान्यता देने की पुष्टि की है।

पीएसए कार्यालय ने कहा, ‘‘आठ क्षुद्रग्रहों का सफलतापूर्वक पता लगाना और उन्हें प्रोविजनल स्टेटस मिलना युवा छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी प्रक्रिया छात्रों के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों, खगोलविदों और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत करने के कई अवसर प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा