लाइव न्यूज़ :

CAB:सपा नेता जावेद अली खान ने कहा-"BJP इस बिल के माध्यम से जिन्ना के सपने को पूरा करना चाहती है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 14:27 IST

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को उम्मीद जताई कि नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए वे विपक्षी दल उच्च सदन में इस विधेयक के खिलाफ वोट करेंगे जिन्होंने लोकसभा में इसके पक्ष में वोट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन विधेयक पर आज राज्यसभा में चर्चा हो रही है।सपा नेता ने कहा कि कहा कि याद कीजिए, 1949 में सरदार पटेल ने कहा था कि 'हम भारत में वास्तव में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की नींव रख रहे हैं।

नागरिकता संशोधन बिल आज राज्य सभा में पेश हो गया। इस बिल पर बहस के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान ने कहा कि एनआरसी व कैब के जरिए यह सरकार जिन्ना के सपने को पूरा करना चाहती है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि याद कीजिए, 1949 में सरदार पटेल ने कहा था कि 'हम भारत में वास्तव में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की नींव रख रहे हैं।"

इसके अलावा आपको बता दें कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को उम्मीद जताई कि नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए वे विपक्षी दल उच्च सदन में इस विधेयक के खिलाफ वोट करेंगे जिन्होंने लोकसभा में इसके पक्ष में वोट किया था। आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि विपक्षी दल इस विधेयक के विरोध के कारणों को देखेंगे कि यह क्यों नहीं पारित होना चाहिए।

यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। इस विधेयक का पूरे पूर्वोत्तर में विरोध हो रहा है। देश के कई दूसरे हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी नहीं देखा कि पूर्वोत्तर के लोग किसी विधेयक के खिलाफ इस तरह से एकजुट हों।’’ आजाद ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये विरोध देखकर जिन राजनीतिक दलों ने लोकसभा में इस विधेयक के पक्ष में वोट किया था, वो राज्यसभा में विरोध में वोट करेंगे।’’

नागरिकता संशोधन विधेयक पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। लोकसभा ने सोमवार को इस विधेयक को मंजूरी प्रदान की।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीनागरिकता संशोधन बिल 2019राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर