लाइव न्यूज़ :

मुंबई का जसलोक हॉस्पिटल पूर्ण रूप से कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित

By भाषा | Updated: April 15, 2021 13:21 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए यहां के जसलोक हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा बुधवार को जारी परिपत्र के अनुसार जसलोक अस्पताल में गैर कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं किया जायेगा और इस संबंध में अस्पताल के प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी किया गया है।

बीएमसी सूत्रों ने बताया कि शहर में संक्रमण की दूसरी लहर के बाद से यह कोई पहला बड़ा निजी अस्पताल है जिसे पूर्णत: कोविड-19 अस्पताल में बदला गया है।

नगर निगम ने अस्पताल के गैर कोविड-19 वार्ड में भर्ती ऐसे मरीज जिन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता नहीं है और जिनकी हालत स्थिर है, उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्देश दिया है। वहीं अतिरिक्त देखभाल वाले गैर कोविड-19 मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

बीएमसी के अनुसार अस्पताल पिछले साल महामारी की शुरुआत से ही गंभीर हालत वाले कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहा है।

नगर निगम के अनुसार मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 9,925 मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,44,942 हो गयी। वहीं संक्रमण से 54 और लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा