Lok Sabha Elections 2024: "कोरोना के समय मुफ्त टीका लगवाया, अब बिहार में 2 करोड़ पशुओं को फ्री टीका लग रहा", PM ने जमुई की चुनावी रैली में बताया

By आकाश चौरसिया | Published: April 4, 2024 01:55 PM2024-04-04T13:55:03+5:302024-04-04T15:02:59+5:30

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि अब तक बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने हैं, इसपर उन्होंने कहा कि नीयत सही तो नतीजे सही होते हैं।

Jamui Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi told 2 crore animals are getting free vaccination | Lok Sabha Elections 2024: "कोरोना के समय मुफ्त टीका लगवाया, अब बिहार में 2 करोड़ पशुओं को फ्री टीका लग रहा", PM ने जमुई की चुनावी रैली में बताया

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनेइसपर उन्होंने कहा कि नीयत सही तो नतीजे सही होते हैंभाजपा सरकार इंसानों के साथ पशुओं की सेवा कर रही

PM Modi in jamui: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि अब तक बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने हैं, इसपर उन्होंने कहा कि नीयत सही तो नतीजे सही होते हैं। भाजपा सरकार इंसानों की सेवा तो कर ही रहा है, साथ ही अब पशुधन की रक्षा करने का फैसला किया, केंद्र सरकार ने बिहार के 2 करोड़ पशुओं को खुरपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पशुओं को मुफ्त टीका लगाने का अभियान चलाया हुआ है। 

पहले गरीबों का पैसा बीच में लूट लिया जाता था और अब वो सीधे आपके खाते में पहुंच रहा है। 85 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधी मिल रही है, 8050 करोड़ से अधिक जमुई में किसानों को मिले हैं। घमंडिया गठबंधन वाली सरकार होती, सीधे पैसे भेज सकते थे, आरजेडी कांग्रेस पैसे लूट लेते और आपसे साइन करा लेता। आज देश के भ्रष्टाचारी, एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे और जेल में भेजते थे, वो सब मिलकर मोदी आया। 

140 करोड़ देशवासियों के खिलाफ भ्रष्टाचारी के खिलाफ गुस्सा निकल कर आया है। हम कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। जिन्होंने लूटा है और उन्हें लौटाने पड़ेगा, ये कौन लोग है भ्रष्टाचारी की इतनी बड़ी लड़ाई का विरोध कर रहे हैं। एक तरफ नए उद्योग लगाने की बात कर रहे हैं और ये लोग अपहरण उद्योग की रही है। लालटेन युग में रखना चाहते हैं। बिहार में हाईवे-एक्सप्रेसवे बना रहे हैं और आरजेडी ने बिहार को गड्ढे में धकेल दिया था। आरजेडी के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। आरजेडी के लोग जंगलराज में बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था। 

राम मंदिर का सपना पूरा हुआ, आज भी ये लोग राम मंदिर का उपहास उड़ाते हैं, कांग्रेस और आरजेडी बिहार और बिहारी गौरव का अपमान किया है। कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया और भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया और इन्होंने विरोध किया। 

कांग्रेस और आरजेडी ने आदिवासी महिला राष्ट्रपति को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और चुन-चुनकर इनको साफ करना है और घर-घर जाएंगे मोदी जी आए थे, मोदी जी ने अपना प्रणाम भेजा है। आपकी गारंटी घर-घर तक मोदी का प्रणाम पहुंचाना, पीएम मोदी की गारंटी भारत समेत बिहार का विकास करना है। 

Web Title: Jamui Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi told 2 crore animals are getting free vaccination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे