लाइव न्यूज़ :

जम्मू विवि के प्रोफेसर ने भगत सिंह को बताया आतंकी, होगी जांच

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 1, 2018 19:41 IST

जम्मू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के दो घंटे तक चले व्याख्यान में से 25 सेकेंड की क्लिपिंग बनाई गई है. मैं अपने व्याख्यान में (रूसी क्रांतिकारी) लेनिन की बात कर रहा था और इसी संदर्भ में मैंने कहा कि राज्य अपने खिलाफ किसी भी हिंसा को 'आतंकवाद' कहता है.

Open in App

जम्मू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताकर विवाद पैदा कर दिया है. विवि के आधिकारियों ने मामले की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है. विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को व्याख्यान के दौरान प्रोफेसर मोहम्मद ताजुद्दीन ने यह हवाला दिया. इसके तुरंत बाद छात्रों ने यह मामला कुलपति के समक्ष उठाया.

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. विनय थुसू ने बताया, ''राजनीति विज्ञान विभाग के कुछ छात्र गुरुवार की शाम को कुलपति से मिले और घटना की जानकारी दी. उन्होंने साक्ष्य के रूप में एक सीडी भी कुलपति को सौंपी.'' त्वरित कार्रवाई करते हुए कुलपति एम. के. धर ने मामले की जांच और प्राध्यापक को अध्यापन से अलग करने का आदेश दिया.

उन्होंने बताया, ''कुछ छात्रों ने प्रोफेसर ताजुद्दीन की शिकायत कुलपति से की. इसके तुरंत बाद उन्होंने जांच कमेटी का गठन किया. अकादमिक मामलों के डीन इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे.'' थुसू ने बताया, ''कमेटी से 7 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है. प्रोफेसर ताजुद्दीन को अगले आदेश तक अध्यापन से तत्काल प्रभाव से अलग कर दिया गया है.'' इस मामले में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रोफेसर को विवि से निलंबित करने की मांग की. ताजुद्दीन ने दी सफाई, मांगी माफी: प्रोफेसर ताजुद्दीन ने कहा, ''उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग लिया गया है.

दो घंटे तक चले व्याख्यान में से 25 सेकेंड की क्लिपिंग बनाई गई है. मैं अपने व्याख्यान में (रूसी क्रांतिकारी) लेनिन की बात कर रहा था और इसी संदर्भ में मैंने कहा कि राज्य अपने खिलाफ किसी भी हिंसा को 'आतंकवाद' कहता है. किसी ने मेरे दो घंटे के व्याख्यान में से 25 सेकेंड का वीडियो बनाया है. उसमें आतंकवाद शब्द है. उसमें मेरा मतलब क्या था, यह नहीं आया है. फिर भी अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मुझे इसका अफसोस है. मेरी भावना किसी को आहत करने की नहीं थी और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं.''

प्रोफेसर ने कहा, ''मेरी मंशा भगत सिंह के व्यक्तित्व को धूमिल करने की नहीं थी अथवा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मुझे इसका खेद है.''

टॅग्स :भगत सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण