लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: कुंजवानी से पकड़े गए आतंकवादी को लेकर मिली बड़ी खबर, जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 13, 2021 17:25 IST

एनएसए डोभाल की रेकी करने वाले आतंकी के तार जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं। 6 फरवरी को जम्मू के कुंजवानी इलाके से पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी कमांडर के इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।पाकिस्तान में जिस आका को हिदायतुल्ला ने वीडियो भेजा था, वह उसे डाक्टर के नाम से जानता है। पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिए हैं।

जम्मू, 13 फरवरी। जिस जैश-ए-मुस्तफा से जुड़े आतंकी हिदायत-उल्लाह मलिक के पास से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आफिस के रेकी का वीडियो मिलने के बाद हड़कंप मचा है उसके तार जम्मू कश्मीर से जुड़े हुए हैं। उसे इस महीने की 6 तारीख को जम्मू शहर के कुंजवानी इलाके दबोचा गया था। सुरक्षा एजेंसियां दावा कर रही हैं कि शहर के कुंजवानी इलाके से कुछ दिन पहले दबोचे गए जैश-ए-मुस्तफा कमांडर हिदायतुल्ला मलिक ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। 

उनके बकौल आतंकी कमांडर ने बताया कि उनके निशाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल थे। अपने इस मिशन को अंजाम देने के लिए वह वर्ष 2019 में स्वयं दिल्ली गया था, जहां उसने एनएसए और सीआइएसएफ कार्यालय की रैकी की थी। दिल्ली पहुंचने पर उसे पाकिस्तान बैठे अपने आकाओं से सरदार पटेल भवन व राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण जगहों की रैकी करने के भी निर्देश मिले, जिसके बाद उसने एनएसए-सीआइएसएफ कार्यालय के अलावा उन जगहों की वीडियोग्राफी की और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को व्हाट्सअप के माध्यम से भेज दी।

पुलिस पूछताछ में मलिक ने कबूला कि 31 जुलाई 2019 में वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। उस दौरान वह ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करता था। फरवरी 2020 में वह जैश का सदस्य बना और अगस्त महीने में उसने अपना संगठन जैश-ए-मुस्तफा खड़ा कर दिया।हिदायतुल्ला ने बताया कि श्रीनगर से वह दिल्ली इंडिगो विमान से 24 मई 2019 को गया था। 

जहां उसने एनएसए व सीआइएसएफ कार्यालय की वीडियोग्राफी की। इसके बाद वह बस से वापस जम्मू पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने अपने एक साथ समीर अहमद डार के साथ सांबा सीमांत इलाकों की रैकी की। समीर अहमद पुलवामा हमले में भी शामिल था। उसी मामले में 21 जनवरी 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। रैकी के दौरान की गई वीडियोग्राफी उसने बाद में व्हट्सअप के जरिए पाकिस्तान में अपने संगठन के आकाओं तक पहुंचाए।

उसने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि मई 2020 में आत्मघाती हमले के लिए उसने एक सेंट्रो कार भी मुहैया कराई थी। इसके अलावा उसने अपने तीन साथियों इरफान ठोकर, उमर मुश्ताक और रइस मुस्तफा के साथ शोपियां में जम्मू कश्मीर बैंक की वैन से नवंबर 2020 में 60 लाख भी लूटे थे।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण