लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में मारे गए दो आतंकी, अलग-अलग मुठभेड़ में पिछले 12 घंटे में 5 हुए ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 9, 2021 11:54 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में 5 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा में गुरुवार रात कुछ आतंकी मस्जिद में जा छिपे थे, इनसे मुठभेड़ जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअवंतिपोरा के त्राल इलाके में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह मार गिरायाशोपियां में भी गुरुवार देर रात हुई थी मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी, दो अभी भी छुपे हैंआतंकियों के एक स्थानीय मस्जिद में छुपे होने की आशंका, सुरक्षाबलों की उनसे निपटने की कोशिश जारी

जम्मू: सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा के त्राल इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार अभी दो से तीन आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। 

इस बीच शोपियां में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी तो मारे गए पर दो जान बचा कर एक मस्जिद में जा घुसे जहां से वे सुरक्षाबलों पर गोलियां बरस रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अवंतिपोरा के त्राल के नौवुग इलाके में आतंकियों से शुक्रवार सुबह तलाशी अभियान के दोरान मुठभेड़ आरंभ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान अगले दो ही घंटों में दो आतंकियों को मार गिराया गया। 

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार अभी दो से तीन आतंकी सुरक्षा घेरे में हैं जिनसे मुठभेड़ चल रही है। इस बीच शोपियां से खबर है कि दो आतंकी गुरुवार को आरंभ हुई मुठभेड़ से बच कर भाग निकले तो साथ वाली मस्जिद में जा घुसे थे। अब वे वहां से सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे हैं। 

सुरक्षाबलों ने आतंकी के भाई को बातचीत के लिए मस्जिद में भेजा

क्षेत्र में पूरी रात गोलीबारी इसलिए रूकी रही थी क्योंकि सुरक्षाबल नहीं चाहते थे कि मस्जिद को कोई नुक्सान पहुंचे। इसकी खातिर आतंकी के भाई को भी मस्जिद के भीतर बातचीत के लिए भेजा गया था, पर प्रयास नाकाम रहे थे।

इस मुठभेड़ में तीन अन्य आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कल रात को ही ढेर कर दिया था। इन आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को मस्जिद में भेजा था। 

इससे पहले मुठभेड़ में सेना का एक अफसर और तीन जवान भी घायल हो गए थे। इस बीच, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां व पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार और सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल राशिम बाली अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुठभेड़स्थल के पास जामिया मस्जिद है और सुरक्षाबल पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम