लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान कुलगाम में दो आतंकी ढेर, पथराव कर रही भीड़ में से भी दो हुए जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 25, 2020 11:00 IST

Jammu-kashmir: मुठभेड़ स्थल ओर पत्थरबाजों की भीड़ एकत्र हो गई थी और उन्होंने सुरक्षाबलों के कार्य मे बाधा डालने की  कोशिश की पर उसे सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम बना दिया। पत्थरबाजों ओर की गई कार्यवाही में 2 पत्थरबाज जख्मी हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम के हांजीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है। कुलगाम के हांजीपोरा में सोमवार सुबह 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया था और 5 घंटों की मुठभेड़ के बाद दो को मार गिराया गया।

जम्मूः कुलगाम के हांजीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है। मुठभेड़ स्थल पर एकत्र हुई पत्थरबाजों की भीड़ पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो पत्थरबाज भी जख्मी हुए है। अधिकारियों ने बताया की कुलगाम के हांजीपोरा में सोमवार सुबह 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया था और 5 घंटों की मुठभेड़ के बाद दो को मार गिराया गया। फिलहाल तीसरे आतंकी के बारे में पता नहीं चल पाया है। मरने वाले आतंकी किस गुट के थे यह जानकारी एकत्र की जा रही है।

मिलने वाले समाचारों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल ओर पत्थरबाजों की भीड़ एकत्र हो गई थी और उन्होंने सुरक्षाबलों के कार्य मे बाधा डालने की  कोशिश की पर उसे सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम बना दिया। पत्थरबाजों ओर की गई कार्यवाही में 2 पत्थरबाज जख्मी हो गए हैं।

इधर, श्रीनगर में शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। शहर में मुठभेड़ के दौरान हिज्बुल के एक कमांडर के मारे जाने के बाद चार दिन तक इंटरनेट सेवा निलंबित रही थी। एक अधिकारी ने बताया थी श्रीनगर में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। बीते मंगलवार को शहर के नवाकदल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर जुनैद सेहरई के मारे जाने के बाद इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थीं। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक सहयोगी जहूर वानी को जिले के अरिजल गांव से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। आतंकवादियों के चार साथियों युनूस मीर, असलम शेख, परवेज शेख और रहमान लोन को गिरफ्तार किया गया था। सभी जिले के खान साहिब इलाके के रहने वाले थे। 

आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जैसी आपत्तिजनक सामग्रियां मिली थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये लोग क्षेत्र में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के आंतकवादियों को साजो-सामान और आश्रय मुहैया कराते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर