लाइव न्यूज़ :

गुलमर्ग में अफरावत चोटी पर हिमस्खलन में दो की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 1, 2023 15:48 IST

गुलमर्ग की चोटियों पर अफरावत के फेज दो में हुए एक हिमस्खलन में दो स्कीयरों की मौत हो गई है। यह पता लगाने के लिए अभी बचाव अभियान जारी है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति फंसा हुआ है।

Open in App

जम्मू: स्कीइंग की ढलानों के लिए विश्व विख्यात गुलमर्ग की चोटियों पर अफरावत के फेज दो में हुए एक हिमस्खलन में दो स्कीयरों की मौत हो गई तथा 21 अन्य को बचा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इसकी पुष्टि होना बाकी है कि और कितने लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों के शव बर्फ के नीचे से निकाले गए हैं, जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में अफरावत चोटी पर भारी हिमस्खलन के बाद 21 अन्य लोगों को बचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, साइट पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके दौरान दो व्यक्तियों के शव निकाले गए। अधिकारियों ने कहा, 'सौभाग्य से, हम 21 अन्य लोगों को बचाने में सफल रहे।'

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति फंसा हुआ है। इस मामले में और अधिकर जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहिमस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम