लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: छुट्टी पर घर गए पुलिस हेड कांस्टेबल को आतंकियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

By भाषा | Updated: May 2, 2019 14:07 IST

अधिकारियों ने बताया कि इलयास अहमद उत्तर कश्मीर के हंदवारा में जिला पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने खानयार में स्थित उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मारी है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में छुट्टी पर अपने घर आए पुलिस हेड कांस्टेबल को बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलयास अहमद उत्तर कश्मीर के हंदवारा में जिला पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने खानयार में स्थित उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मारी है।

अधिकारियों ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने घर गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि अहमद की मौत हो गई है। बहरहाल, बाद में पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वह जख्मी हैं और उन्हें एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।

संसदीय चुनावों के शांतिपूर्ण ढंग से गुजर चुके चार चरणों के बाद अब चिंता पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव की है। यह चिंता अनंतनाग के शोपियां और पुलवामा में इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति ऐसी चिंता प्रकट करने पर मजबूर करती है। दूसरा कारण, पिछले चार चरणों की सफलता को रोकने के लिए आतंकी कुछ नहीं कर पाए तो उनमें अब बौखलाहट भी है।

चुनाव अधिकारियों ने भी इसके प्रति चिंता को प्रकट किया है। चुनावाधिकारी आप मानते हैं कि अनंतनाग के शोपियां तथा पुलवामा क्षेत्रों में आतंकी खतरा ज्यादा है अतः सुरक्षाबलों को एतिहात बरतने तथा अधिक कड़े प्रबंध करने को कहा गया है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos