लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सस्पेंड डीएसपी दविंदर सिंह का डीजीपी पदक और प्रशस्ति पत्र जब्त

By भाषा | Updated: January 20, 2020 23:57 IST

डीजीपी का प्रशस्ति पदक और सर्टिफिकेट दविंदर सिंह को 31 दिसंबर, 1998 को दिया गया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 जनवरी को सिंह से शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक भी जब्त कर लिया था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह से डीजीपी का प्रशस्ति पदक और प्रशस्ति पत्र जब्त कर लिया। सिंह को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पांच दिन पहले निलंबित अधिकारी से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल भी ले लिया गया था।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह की ओर से पदक जब्त करने का आदेश जारी हुआ है। डीजीपी का प्रशस्ति पदक और सर्टिफिकेट दविंदर सिंह को 31 दिसंबर, 1998 को दिया गया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 जनवरी को सिंह से शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक भी जब्त कर लिया था। बहादुरी के लिए सिंह को यह मेडल 2018 में दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक वकील भी उनके साथ था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम