लाइव न्यूज़ :

सुरनकोट में आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी, अभी भी तीन आतंकी घेरे में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2021 16:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में एलओसी से सटे सुरनकोट सेक्टर के डार ढोक इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।मुठभेड़ स्थल पर दो और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने के बाद सैन्य जवानों ने तलाशी अभियान चलाया।

जम्मूः एलओसी से सटे पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को उन्हीं जंगलों में ढेर कर दिया है, जहां एक महीने तक मुठभेड़ जारी रही थी और उसमें सेना के नौ जवान शहीद हो गए थे। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी, क्योंकि अभी भी दो से तीन आतंकी घेरे में थे।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में एलओसी से सटे सुरनकोट सेक्टर के डार ढोक इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सैन्य जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल पर दो और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। आतंकवादियों को घेरने के लिए अतिरिक्त सैन्य जवानों को बुलाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरनकोट सेक्टर में स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने के बाद सैन्य जवानों ने तलाशी अभियान चलाया।

जंगल में पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकवादियों ने जब जवानों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया। ये आतंकवादी किसी संगठन से संबंधित हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। परंतु स्थानीय लोगों के अनुसार इनकी संख्या दो से तीन हो सकती है। सेना का अभियान अभी भी जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे