लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः पांच महीने बाद SMS सेवाएं बहाल, कॉलेज और अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट भी शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 10:41 IST

मोबाइल इंटरनेट के अलावा अधिकतर सेवाएं प्रतिबंध के एक सप्ताह के भीतर जम्मू में शुरू कर दी गई थीं लेकिन कश्मीर में लैंडलाइन और पोस्ट पेड सेवा कई चरणों में बहाल की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी।इस पाबंदी में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है।

साढ़े चार महीने बाद 31 दिसंबर की आधीर रात से कश्मीर में सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा बहाल कर दी गई है। यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है। हालाँकि मोबाइल इंटरनेट के अलावा अधिकतर सेवाएं प्रतिबंध के एक सप्ताह के भीतर जम्मू में शुरू कर दी गई थीं लेकिन कश्मीर में लैंडलाइन और पोस्ट पेड सेवा कई चरणों में बहाल की गई। 

जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी सरकारी अस्पतालों में 31 दिसंबर मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर पूरी तरह से एसएमएस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।’’ यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है। कश्मीर में अभी मोबाइल पर इंटरनेट और प्री पेड मोबाइल सेवा बहाल होना बाकी है।

अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। इस पाबंदी में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है। पहले लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई और फिर पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाओं को शुरू किया गया। इसके बाद जम्मू में ब्राडबैंड इंटनेट को बहाल किया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos