लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कल रात से जारी है तलाशी अभियान, आतंकियों के घुसपैठ की आशंका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 27, 2020 12:48 IST

जम्मू-कश्मीर: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के काना चक व गजनसू इलाके से घुसपैठ कर चुके हैं। इसलिए ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय सीमा के काना चक व गजनसू इलाके में आतंकियों के घुसपैठ की खबरें जम्‍मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के कई कस्‍बों और गांवों में तलाशी अभियान

जम्‍मू: जम्‍मू सीमा पर इंटरनेशनल बार्डर से घुसपैठ कर आतंकियों के एक जत्‍थे के इस ओर घुस आने की खबरों के बीच सेना और पुलिस जम्‍मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के कई कस्‍बों और गांवों में तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल आतंकी हाथ नहीं आए है। यह तलाशी अभियान कल (रविवार) रात को आरंभ हुआ था और खबर लिखे जाने तक जारी था।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सेना, बीएसएफ और एसओजी ने आरएस पुर, सांबा, परग्वाल व हीरानगर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के काना चक व गजनसू इलाके से घुसपैठ कर चुके हैं।

सूचना के बाद सीमा से सटे हीरानगर के तरनाह नाला, आरएस पुरा के चिनोर क्षेत्र और सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों बसंतर के किनारों, नानके चक व सुपवाल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

हालांकि अभी तक सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। सांबा का बसंतर दरिया व हीरानगर का तरनाह नाला घुसपैठियों के सुगम व पुराने मार्ग रहे हैं। इसी क्षेत्र से कई बार आतंकी घुसपैठ करने में सफल भी रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती गांवों के साथ-साथ हाईवे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नाकाबंदी बढ़ाने के साथ वाहनों को जांच के बाद आने-जाने दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से हाईवे की ओर आने वाले सभी रास्तों और नदी-नालों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा की अगुवाई में तरनाह नाला के अलावा उज्ज दरिया को भी खंगाला गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत