लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सांबा में हथियारों की खेप बरामद, नवरात्रों में खलल डालने की थी साजिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 7, 2021 13:11 IST

बीएसएफ का कहना था कि ये हथियार आतंकियों के लिए भेजे जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हथियारों की की खेप को उठाने वाला कौन था। बहरहाल, सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ के जवाल सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन हथियारों में चार पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन और 232 आरडीएस शामिल हैं। फिलहाल यह पक्के तौर पर पता नहीं चल पाया है कि यह हथियार सीमा पार कैसे आए थे।बहरहाल, सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ के जवाल सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जम्मू: बीएसएफ ने हथियारों की बड़ी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दावा किया है कि आतंकी नवरात्रों पर जम्मू में खलल डालने के इरादे लिए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं। 

इन हथियारों में चार पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन और 232 आरडीएस शामिल हैं। फिलहाल यह पक्के तौर पर पता नहीं चल पाया है कि यह हथियार सीमा पार कैसे आए थे।

हालांकि, बीएसएफ का कहना था कि ये हथियार आतंकियों के लिए भेजे जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हथियारों की की खेप को उठाने वाला कौन था। बहरहाल, सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ के जवाल सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

बीएसएफ के डीआइजी एसपीएस संधु की ओर से फिलहाल सार्वजनिक की गई जानकारी में बताया गया है कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को हथियारों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली। उसके आधार पर सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में जवानों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।

इस दौरान जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से भेजी गई हथियारों और गाला-बारूद की खेप मिली। उसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस खेप में 04 पिस्टल, 08 पिस्टल मैगजीन और 232 आरडीएस के अलावा काफी मात्रा में कारतूस शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSambaआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष