लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ के दौरान 14 की मौत, हिज्बुल कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 15, 2018 13:15 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान जो आतंकी मारा गया था वो हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर जहूर ठोकर था। जिसका राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की हत्या में नाम आया था। इस मुठभेड़ में सात आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। जिसमें एक जवान भी शहीद हो गया था। इस मुठभेड़ में कुल 14 की मौत हुई हैं। जिसमें तीन आतंकी, दस आम नागरिक, और एक सेना का जवान भी शामिल है। खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में कई आम नागरिक घायल भी हैं।  

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सिर्नू गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद शनिवार को सुबह गांव की घेराबंदी कर दी गई और खोज अभियान चलाया गया।

खबरों के मुताबिक उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाश अभियान में लगे थे तो उस समय आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक की भी मौत हो गई।

अभी मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में से एक हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर जहूर ठोकर भी है। मारा गया आतंकी राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की हत्या में जहूर का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दस आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। 

पुलवामा में मुठभेड़ स्थल के पास सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई थी। जिसमें, मुठभेड़ का विरोध कर रहे लोगों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया और हालत को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसमें दस आम नागरिकों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए