लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को सिम कार्ड देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 9, 2025 17:30 IST

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक साल में, 30 से अधिक व्यक्तियों को उनके नाम पर सिम कार्ड खरीदने और उन्हें गैरकानूनी गतिविधियों के लिए आतंकवादियों को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

जम्मू:जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को सिम कार्ड देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कहा है कि आने वाले दिनों में दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने आतंकियों को सिम कार्ड देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बयान में, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक साल में, 30 से अधिक व्यक्तियों को उनके नाम पर सिम कार्ड खरीदने और उन्हें गैरकानूनी गतिविधियों के लिए आतंकवादियों को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने नागरिकों से उनके नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड के बारे में सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद या संगठित अपराध के लिए सिम कार्ड का दुरुपयोग करने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। बयान में कहा गया है कि राज्य जांच एजेंसी और जिला पुलिस इकाइयां इस तरह के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जारी रखती हैं।

प्रवक्ता का कहना था कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों और आपराधिक तत्वों द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सिम कार्ड विक्रेताओं द्वारा अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर, गंदरबल, अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, बांडीपोरा, सांबा और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में व्यापक निरीक्षण किए गए हैं।

इन उपायों का उद्देश्य सिम कार्डों के अनधिकृत जारीकरण और दुरुपयोग को रोकना, संचार नेटवर्क की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखना है। बयान में आगे कहा गया है।पुलिस प्रवक्ता कहते थे कि जम्मू कश्मीर पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक तत्वों द्वारा संचार नेटवर्क के शोषण को रोकने के लिए प्रवर्तन उपाय जारी रखेगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप