लाइव न्यूज़ :

J&K: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकी दबोचे, घाटी में रच रहे थे बड़ी आतंकी साजिश

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 3, 2018 16:57 IST

आतंकियों के सफाए के अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को एक बड़ा झटका देते हुए उसके दो माडयूल नेस्तनाबूद करते हुए 10 आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पुलिस ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के दो इलाकों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिनों में त्राल और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों व नागरिकों पर हु़ए आतंकी हमलों से पूरे क्षेत्र में आम लोगों में डर पैदा हो गया था।आतंकी श्रीनगर के साथ सटे दक्षिण कश्मीर के ख्रिूय, त्राल और अवंतीपोर व आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।

कश्मीर पुलिस ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के दो इलाकों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कश्मीर में हुई यह गिरफ्तारियां पुलवामा जिले के त्राल और पंपोर इलाकों से हुई हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी लोग घाटी में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और एजेंसियों की सतर्कता से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आतंकियों के सफाए के अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को एक बड़ा झटका देते हुए उसके दो माडयूल नेस्तनाबूद करते हुए 10 आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया। यह सभी आतंकी श्रीनगर के साथ सटे दक्षिण कश्मीर के ख्रिूय, त्राल और अवंतीपोर व आसपास के इलाकों में सक्रिय थे। पकड़े के गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी मिला है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों में त्राल और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों व नागरिकों पर हु़ए आतंकी हमलों से पूरे क्षेत्र में आम लोगों में डर पैदा हो गया था। इन सभी मामलों की जांच करते हुए पुलिस को कुछ तार जुड़ते नजर आए और उनका संज्ञान लेते हुए एक विशेष जांच दल बनाया गया।

जांच दल ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया और उनकी गतिविधियों की निगरानी के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्राल में सक्रिय जैश के चार सदस्यीय स्थानीय माडयूल का पता लगा उसके चार सदस्यों को पकड़ लिया। इन चारों की पहचान युनिस नबी मलिक पुत्र गुलाम नबी नायक निवासी पिंगलिश, फैयाज अहमद वानी पुत्र गुलाम मोहिउददीन वानी निवासी रेशीपोरा, रियाज अहमद गनई पुत्र मोहम्मद रमजान गनई निवासी नगीनपोरा और बिलाल अहमद राथर पुत्र गुलाम रसूल निवासीी हाफू नगीनपोरा के रूप में हुई है।

पुलिस दल ने दूसरा माडयूल ख्रियू में नेस्तनाबूद किया। उसके पकड़े गए छह सदस्यों में जावेद अहमद पर्रे पुत्र मोहम्मद शबान निवासीी बेथियान ख्रियू, यासिर बशीर वानीपुत्र बशीर अहमद वानी निवासी बबपोरा ख्रियू, ताहिर युसुफ लोन पुत्र मोहम्मद युसुफ लोन निवासी ख्रिूय, रफीक अहमद बट पुत्र गुलाम अहमद निवासी शारशाली ख्रिूय, जावेद अहमद खांडे पुत्र गुलाम अहमद खांडे निवासी ख्रियू और इमरान अहमद नजार पुत्र मंडकपुल नईमसाहब ख्रियू शामिल है।

प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनके पास से बरामद हथियारों के जखीरे में जिलेटिन छड़ें, डेटोनेटर, आईईडी बनाने का सामान और ग्रेनेड भी शामिल हैं। इनके पास जिहादी साहित्य, आतंकियों से जुड़े के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल,इन सभी से पूछताछ जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम