लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा में आतंकवादियों से जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मार गिराया एक आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 10, 2019 17:30 IST

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, अभी भी ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार (10 नवंबर) शाम को आतंवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार (10 नवंबर) शाम को आतंवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया है। बता दें कि अभी हाल ही में सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले में चार सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। सेना की 32 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) यूनिट ने जिले के सोपोर इलाके में वाटरगाम में मोटर वाहन जांच के दौरान इन सक्रिय आतंकवादियों को पकड़ा था।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर पुलिस का कहना है कि बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, अभी भी ऑपरेशन जारी है।  आपको बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने 2018 में जम्मू-कश्मीर में 328 बार घुसपैठ की कोशिश की, जो बीते पांच साल में सबसे अधिक है। इनमें से 143 प्रयासों में वे सफल रहे। यह जानकारी गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीते साल 257 आतंकवादी मारे गए और 91 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, जो बीते पांच साल में सर्वाधिक है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान 39 आम लोगों की भी मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने 2018 में 328 बार जम्मू-कश्मीर में घुसने की कोशिश की, जिनमें से 143 प्रयासों में वे सफल रहे। 2017 में घुसपैठ के 419 प्रयास किये गए, जिनमें से 136 सफल रहे। 2016 में ऐसी 371 कोशिशें की गईं, जिनमें से 119 सफल रहीं। वहीं 2015 में 121 बार घुसपैठ का प्रयास किया गया, जिनमें से 33 में उन्हें सफलता मिली। 2014 में 222 बार घुसपैठ की कोशिश हुई और 65 कोशिशें सफल रहीं। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत