पाकिस्तान ने LoC पर की फिर नापाक हरकत, संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 4, 2020 11:48 PM2020-06-04T23:48:42+5:302020-06-05T01:18:58+5:30

पाकिस्तान ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पिछले चार दिनों में पाकिस्तान ने दूसरी पार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Jammu Kashmir: One Army jawan has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Sunderbani sector of Rajouri | पाकिस्तान ने LoC पर की फिर नापाक हरकत, संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद 

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। (फाइल फोटो)

Highlightsपाकिस्तान लगातार सीमा पर नापाक हरकतें कर रहा है। उसने गुरुवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

श्रीनगरः पाकिस्तान लगातार सीमा पर नापाक हरकतें कर रहा है। उसने गुरुवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार रात को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गयी गोलीबारी और गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में गोलीबारी की। सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

इससे पहले दो जून को जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की थी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि करोल अग्रिम सीमा चौकी इलाके में सीमापार से रात दस बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी होने लगी थी, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

दोनों पक्षों के बीच रात भर गोलीबारी चलती रही जो सुबह करीब साढ़े चार बजे समाप्त हुई थी। भारतीय सेना ने राजौरी जिले के कलाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप एक मोर्टार गोले को निष्क्रिय कर दिया था, जिसे संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने दागा था लेकिन वह फटा नहीं था।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 मई को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो सेक्टरों की ओर गहन गोलीबारी और गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सीमा पार से सुबह करीब दस बजे किरनी सेक्टर में हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई थी, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया था। पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया था और दिनभर दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही थी। 

Web Title: Jammu Kashmir: One Army jawan has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Sunderbani sector of Rajouri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे