लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: ओमीक्रोन की दस्तक के बीच वैष्णो देवी आने वाले संक्रमित बनने लगे खतरा, अब सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होगा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 23, 2021 15:59 IST

प्रदेश में आने वाले लोगों में से वैक्सीन की दो खुराकें लेने वालों को अभी तक छूट दी जा रही है पर चौंकाने वाली बात यह थी कि पिछले कुछ दिनों से वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर आने वालों में से औसतन 15 से 25 जो संक्रमित आ रहे हैं उनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन की दो-दो खुराकें ले रखी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे बड़ा खतरा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वैष्णो देवी के श्रद्धालु भी हैं।औसतन प्रतिदिन 15 से 25 श्रद्धालु संक्रमित पाए जा रहे हैं।क्वारंटीन की कवायद से बचने की खातिर उन्हें वापस उनके घरों में लौटाया जा रहा है। 

जम्मू: ओमीक्रोन वायरस की प्रदेश में दस्तक के बाद से सबसे बड़ा खतरा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वैष्णो देवी के श्रद्धालु भी हैं। औसतन प्रतिदिन 15 से 25 श्रद्धालु संक्रमित पाए जा रहे हैं जिन्हें क्वारंटीन करने की बजाय उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। नए निर्देश के अनुसार, आज से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वालों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

जम्मू में ओमीक्रोन के तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने सिर्फ शादी समारोहों में शिरकत की थी। हालांकि इसमें एक छात्र भी है जो कहीं नहीं गया था।

बताया जा रहा है कि कश्मीर में भी इतनी ही संख्या में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं पर उनकी अभी तक सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी। लद्दाख में भी ओमीक्रोन के एक मामले की पुष्टि हो गई है।

नतीजतन ओमीक्रोन का खतरा प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। प्रशासन सामाजिक दूरी और कोरोना प्रतिबंधों को न मानने पर लॉकडाउन लगाए जाने जैसे उपायों की चेतावनी देने लगा है।

हालांकि, प्रदेश में आने वाले लोगों में से वैक्सीन की दो खुराकें लेने वालों को अभी तक छूट दी जा रही है पर चौंकाने वाली बात यह थी कि पिछले कुछ दिनों से वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर आने वालों में से औसतन 15 से 25 जो संक्रमित आ रहे हैं उनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन की दो-दो खुराकें ले रखी थीं।

ऐसे में चिंता और बढ़ जाती है जिसमें प्रशासन का वह तरीका तड़का जरूर लगाता था जो उसने संक्रमित पाए जाने वालों के लिए अपना रखा था। देश के अन्य भागों से आने वालों में जो संक्रमित पाया जा रहा है उसे क्वारंटीन की कवायद से बचने की खातिर उन्हें वापस उनके घरों में लौटाया जा रहा है। 

यह वापसी सिर्फ प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर तक ही सीमित है। अर्थात संक्रमितों को प्रदेश की सीमा के बाहर कर दिया जा रहा है और वह आगे कहां जाएगा कोई चिंता नहीं है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाहर से आने वालों के लिए अब टेस्ट अनिवार्य किया गया है। जम्मू में ओमीक्रोन के तीन मामले मिलने के बाद जिला प्रशासन ने लखनपुर कॉरिडोर पर बसों, टेंपो ट्रैवलर, टैक्सी इत्यादि व्यवसायिक वाहनों से आने वालों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। चरणवार इस व्यवस्था को सभी लोगों पर लागू किया जाएगा। फिलहाल रोजाना तीन से चार हजार लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को लखनपुर कॉरिडोर पर रैपिड और आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पांच सौ के लगभग आरटीपीसीआर टेस्ट रोजाना लखनपुर में किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला सचिवालय में नई व्यवस्था लागू करने पर चर्चा के बाद निर्देश जारी कर दिए गए।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों