लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने खूंखार गुलजार समेत पांच आतंकियों को ढेर किया, इलाके में ट्रेन सेवाएं बाधित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 15, 2018 10:54 IST

Jammu Kashmir Encounter Updates in Hindi: सुरक्षा बलों को खबर मिली कि काजीगुंड के एक घर में कुछ आतंकवादी छिपे हैं। सुरक्षा बलों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, 15 सितंबरः जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शनिवार तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक अब तक पांच आतंकियों को मार गिराया गया है जिसमें हिजबुल का खूंखार आतंकी गुलजार पदार भी शामिल है। वॉन्टेड आतंकी कमांडर गुलजार की सुरक्षाबलों को काफी समय से तलाश थी। वो पाकिस्तान के इशारे पर घाटी में लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों को खबर मिली कि काजीगुंड के एक घर में कुछ आतंकवादी छिपे हैं। सुरक्षा बलों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के तार हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हो सकते हैं।

मुठभेड़ का असर ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामुला-काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला सकती है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में गुरूवार को मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थक जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए वहीं तीन अधिकारियों सहित 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। एक दिन पहले ही इन आतंकियों ने यहां पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायी थीं और फिर फरार हो गए थे।पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के आतंकवादियों ने तरनाह नाला में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की तथा वे ट्रक से कठुआ जिले में दयालचक इलाके से कश्मीर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल गुरूवार दोपहर को जिले के ककरियाल इलाके में एक घर के नजदीक पहुंच गये और आतंकवादियों को घेर लिया। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षा बलों में सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के जवान भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जेईएम के तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया था जिसमें ड्रोन और हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गयी। इन आतंकवादियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच थी। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।

समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटरभारतीय सेनाकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप