लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: गंदरबल में बीएसएफ पर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 20, 2020 19:21 IST

सूत्रों के अनुसार, कश्मीर के गंदरबल के बाहरी इलाके पांडच में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ आतंकवादियों ने बीएसएफ के गश्ती दल पर अचानक से हमला बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे यह हमला बीएसएफ की 37 वीं बटालियन के जवानों पर हुआ था।इस हमले में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

जम्मू: कश्मीर के गंदरबल इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर आतंकियों के हमले में दो जवान समाचार भिजवाये जाने तक शहीद हो चुके थे जबकि 3 की दशा नाजुक थी। कश्मीर में कई सालों के बाद यह पहला अवसर था कि आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाया था। हमलावर आतंकी दो जवानों के हथियार भी लूट कर ले जाने में कामयाब रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, कश्मीर के गंदरबल के बाहरी इलाके पांडच में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ आतंकवादियों ने बीएसएफ के गश्ती दल पर अचानक से हमला बोल दिया। इस हमले में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला बीएसएफ की 37 वीं बटालियन के जवानों पर हुआ था।

हमले के तुरंत बाद आतंकी वहां से फरार हो गए जबकि जाते हुए वे शहीद हुए बीएसएफ जवानों की दो राइफलें भी ले गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जबकि सुरक्षाबलों ने पांडच इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। फिलहाल अभियान जारी है।

मृतकों की संख्या को लेकर सीमा सुरक्षा बल, अस्पताल के डाक्टरों तथा पुलिस के बयानों में विवाद था। बीएसएफ और अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों जवानों के शहीद होने की बात को माना था जबकि समाचार भिजवाए जाने तक पुलिस प्रवक्ता का कहना था कि एक ही जवान शहीद हुआ था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’