लाइव न्यूज़ :

बडगाम के तहसील कार्यालय में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की गोली मारकर हत्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 12, 2022 19:23 IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को कश्मीरी पंडित समुदाय राहुल भट से संबंध रखने वाले एक सरकारी कर्मचारी को उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबंदूकधारी चदूरा इलाके में स्थित तहसील कार्यालय में दाखिल हुए और लिपिक राहुल भट को गोली मार दी।अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के शेखपुरा स्थित प्रवासी कॉलोनी में रहते थे।गोली मारे जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

जम्मूः आतंकियों ने बडगाम जिले में गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी को गोली मार कर हत्या कर दी। यह पहला मौका था कि आतंकियों ने किसी सरकारी कार्यालय में घुस कर इस तरह से किसी सरकारी कर्मचारी की हत्या की हो।

हालांकि पिछले साल उन्होंने एक स्कूल में घुस कर प्रिंसिपल और टीचर को मार डाला था। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने से कर्मचारी लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया। आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। जानकारी के लिए श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आतंकियों ने 7 अक्तूबर की सुबह दो नागरिकों की गोली मार कर हत्या कर दी। वे दोनों ईदगाह हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक थे। उनमें सक एक कश्मीरी सिख था और एक जम्मू का रहने वाला हिन्दू था।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि यह स्थानीय मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश है। कश्मीर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को खत्म करने की साजिश के तहत निहत्थे नागरिकों को मारा जा रहा है। इससे आतंकियों की निराशा और क्रूरता साफ झलक रही है। आंतकी कश्मीर में अमन-चौन और भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप