लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी हमलों की ‘साजिश’ कर रहे ISI एजेंट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2018 19:21 IST

जम्मू कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

Open in App

जम्मू कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ में मलिकपेठ इलाके के निवासी सेहरान शेख उर्फ अबू जुबैर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप में जिले में एक छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शेख किश्तवाड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस, सशस्त्र बलों और सेना के प्रतिष्ठानों के बारे में सूचनाएं एकत्रित कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह हरकत-उल-मुजाहिदीन के संपर्क में आया था।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में सूचनाएं एकत्रित करने का मकसद आतंकवादी हमलों की साजिश रचना था। ऐसी सूचनाएं थी कि प्रतिबंधित संगठन जिले में आतंकवादी हमले करने के लिए एजेंटों का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस ने पाया कि अर्द्धसैन्य बलों के प्रतिष्ठानों संबंधी वीडियो समेत कई वीडियो पाकिस्तान के नंबरों पर भेजी गई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत