लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 70 दिन में मार गिराए 44 आतंकी

By विकास कुमार | Updated: March 11, 2019 16:37 IST

सेना ने बताया कि घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को हम ख़त्म करने के करीब पहुंच चुके हैं. वहीं सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवादियों के मददगार को भी पकड़ा जायेगा.

Open in App

जम्मू कश्मीर में सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई है कि जब तक कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को खत्म नहीं कर लिया जाता तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा. सेना ने यह भी बताया है कि पुलवामा हमले के बाद 18 आतंकवादी मारे गए हैं जिनमें 8 आतंकी पाकिस्तानी थे.

प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि घाटी में आतंकियों के भर्ती संख्या घटी है. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर खां को भी सेना ने मार गिराया है. मुदस्सिर ही पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. 

 

सेना ने बताया कि घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को हम ख़त्म करने के करीब पहुंच चुके हैं. वहीं सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवादियों के मददगार को भी पकड़ा जायेगा. त्राल में आतंकियों के साथ मूटभेड़ में आतंकी मुदस्सिर खान मारा गया है और बीते 21 दिन में 18 आतंकी मारे गए हैं. सेना ने यह भी यह बताया कि पिछले 70 दिनों में 44 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. 

सेना के तरफ से इस बात की भी जाकारी दी गई है कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने 478 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका भारत की तरफ से मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.  

टॅग्स :भारतीय सेनासीआरपीएफआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत