लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: इस साल 6 महीने में 67 आतंकी बने, इनमें 24 मारे गए और 12 गिरफ्तार

By निखिल वर्मा | Updated: July 1, 2020 16:21 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर हमला कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने इस साल डोडा को आतंकियों से मुक्त कर दिया है.इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के त्राल से हिजबुल मुजाहिद्दीन का सफाया हो गया है.

जम्मू-कश्मीर में युवाओं का आतंकवाद की तरफ रुझान जारी है। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया है कि 2019 में पहले छह महीने करीब 129 नए युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना था। इस साल पहले छह महीने में 67 युवाओं ने हथियार उठाए हैं। इनमें 24 मुठभेड़ में मारे गए और 12 को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सभी फील्ड में सक्रिय हैं। हम युवाओं के माता-पिता से अपील करते हैं कि उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कदम उठाएं। इस साल करीब 125 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। सिर्फ जून महीने में 40 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

 आईजी विजय कुमार पिछले एक महीने में दो ऐसी घटना घटी है जिसमें आतंकवादियों ने हमारे मस्जिदों का गलत फायदा उठाया है। मैं मस्जिद कमेटी से अनुरोध करता हूं कि आतंकवादियों को धार्मिक स्थलों का उपयोग न करने दें।

सोपोर में सुरक्षा बलों पर indiaहमला

सोपोर के माडल टाउन इलाके में सुरक्षाबलों के एक गश्‍ती दल पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें सीआरपीएफ के दो जवान तथा दो नागरिक भी शामिल हैं। हमले में दो जवान बुरी तरह से जख्‍मी हुए हैं जिनकी दशा नाजुक बताई जा रही है। हमलावर आतंकियों के साथ कुछ देर मुठभेड़ हुई पर वे भाग निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल आधिकारिक तौर पर एक जवान और एक नागरिक की मौत की ही पुष्टि हो पाई थी।

पुलिस ने बताया की आतंकियों ने नार्थ कश्‍मीर के सोपोर जिले के माडल टाउन में तड़के केरिपुब के एक गश्‍ती दल पर हमला बोलते हुए जबरदस्‍त गोलीबारी की और हथगोले भी फैंके। उन्‍होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के चार जवान तथा दो नागरिक गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। इनमें से दो जवानों तथा दो नागरिकों की अस्‍पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सूत्रों के मुताबिक, शहीद होने वाले एक जवान की पहचान कांस्‍टेबल दीपचंद वर्मा के तौर पर की गई है तथा घायल होने वालों में कांस्‍टेबल भोया राजेश, कांस्‍टेबल दीपक पाटिल तथा निलेश चावड़े शामिल हैं। दो की दशा नाजुक बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर आतंकियों का पीछा किए जाने के बाद उनके साथ मुठभेड़ आरंभ हो गई थी लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर आतंकियों की तलाश की खातिर अतिरिक्‍त सुरक्षाबल जुटे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया