लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां और पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: June 1, 2019 06:07 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी और एक "सक्रिय साथी" मारा गया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी और एक "सक्रिय साथी" मारा गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी और उनका एक "सक्रिय साथी" मारा गया, जो बृहस्पतिवार से लापता था।" आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के दारगाड सुगन इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक ‘सक्रिय साथी’ मारा गया। आतंकवादियों की पहचान नौपोरा पाईं पुलवामा निवासी आबिद मंजूर माग्रे उर्फ सज्जू टाइगर और उरमुल्ला लस्सीपुरा पुलवामा निवासी बिलाल अहमद भट्ट के रूप में हुई है।

सक्रिय साथी की पहचान शोपियां के मलनार के निवासी जसीम राशिद शाह के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि माग्रे आईईडी विस्फोटों सहित कई आतंकी वारदात में शामिल था।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा जिले के मिदूरा इलाके में नानेर में हुई एक अन्य मुठभेड़ दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद नानेर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम