लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: श्रीनगर में दो साल बाद फिर लौट आई मुठभेड़ें, आधिकारिक दावा श्रीनगर आतंकवाद मुक्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 3, 2024 13:55 IST

Jammu & Kashmir: आईजीपी ने कहा कि खानयार में आज की मुठभेड़ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Open in App

Jammu & Kashmir: राजधानी शहर श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ें दो साल के अरसे के बाद फिर से लौअ आई हैं। पर आधिकारिक दावा अभी भी श्रीनगर के आतंकवाद व आतंकी मुक्‍त का ही है। श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। करीब दो साल के अंतराल के बाद श्रीनगर जिले में मुठभेड़ हुई है। 

श्रीनगर में आखिरी मुठभेड़ 15 सितंबर, 2022 को नौगाम इलाके में हुई थी, जहां दो आतंकवादी मारे गए थे। हाल के वर्षों में मुठभेड़ों के क्रम ने श्रीनगर में चल रहे सुरक्षा प्रयासों और चुनौतियों को प्रदर्शित किया है, जिसे कभी आतंक-मुक्त क्षेत्र माना जाता था। 

लंबे अंतराल के बाद श्रीनगर के खानयार इलाके में मुठभेड़ के बारे में पूछे जाने पर आईजीपी कश्मीर वी के बिरदी ने कहा कि आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में सूचनाएं मिलती रहती हैं। आईजीपी ने कहा कि खानयार में आज की मुठभेड़ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिछले कई वर्षों में श्रीनगर जिले में हुई प्रमुख मुठभेड़ों की समय-सीमा इस प्रकार है:वर्ष 2024

2 नवंबर को, खानयार, श्रीनगर: 15 सितंबर, 2022 से जारी शांति को तोड़ते हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारा गया।वर्ष 2022

14 सितंबर, 2022, नौगाम, श्रीनगर: शहर में अस्थायी रूप से शांति बहाल करने वाले अभियान में दो आतंकवादी मारे गए।

13 जून, 2022, बेमिना, श्रीनगर: श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षा बलों (एसएफ) के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए।

27 मई, सौरा, 2022, श्रीनगर: श्रीनगर के सौरा इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए।

10 अप्रैल, 2022, बिशंबर नगर, श्रीनगर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।

10 मार्च, 2022, हजरतबल, श्रीनगर: श्रीनगर के हजरतबल इलाके में एक संक्षिप्त गोलीबारी में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

16 मार्च, 2022, नौगाम, श्रीनगर: श्रीनगर के नौगाम इलाके में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के तीन आतंकवादी मारे गए।

5 फरवरी, 2022, जकूरा, श्रीनगर: सुरक्षा बलों (एसएफ) ने श्रीनगर के जकूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया।

3 जनवरी, 2022, शालीमार, श्रीनगर: लश्कर-ए-तैयबा का एक विदेशी आतंकवादी मारा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरJammuआतंकवादीterroristSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम