लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के चट्टाबाल में सेना को मिली बड़ी सफलता, तीनों आतंकियों को मार गिराया

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 5, 2018 13:16 IST

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के छटबल इलाके में सीआरपीएफ जवानों और आतंकियो के बीच मुठभेड़ चल रही है।

Open in App

श्रीनगर, 5 मई। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के चट्टाबाल इलाके में सीआरपीएफ जवानों और आतंकियो के बीच चल रही मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए हैं। ये मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे से चल रही थी। वहीं इस मुठभेड़ में 2 सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। हांलाकि एहतियातन सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी चल रहा है। सेना ने तीनों आतंकियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि चट्टाबाल में तीन आतंकियों के छुपे हैं। जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेश में सेना ने एक आतंकी को सुबह करीब 11 बजे मार गिराया था, वहीं अन्य बचे हुए 2 आतंकी भी अब ढेर हो चुके हैं।  

सर्च ऑपरेश और मुठभेड़ अब भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ आतंकी चट्टाबाल इलाके में ही छिपे हुए हैं। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुठभेड़ के बीच भारी गोलाबारी की भी खबर है।वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के ओल्ड टाउन में आतंकियों को खत्म करने के लिए चलाया जा  रहा तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। ऑपरेशन में मदद के लिए स्पेशल कमांडोज को भी मदद ली गई। इस दौरान सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने में सफलता मिली। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने भारी मांत्रा में असलहा बरामद किया, जिनमें 2 एके-47 राइफल, 5 एके मैगजीन, 2 पिस्तौल के अलावा कुछ बर्तन, कंबल शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने रफियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया था ताकि आतंकी उधर भाग न सकें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे