लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2019 07:42 IST

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 130 बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का यह संयुक्त अभियान देर रात 2.10 बजे शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेरसीआरपीएफ, आरआर और एसओजी का संयुक्त अभियान, रात 2.10 बजे शुरू हुई मुठभेड़दो दिन पहले पुलवामा के ही दलीपुरा में तीन आतंकी मारे गये थे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में पंजगाम गांव में हुई। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से संबद्ध थे। इन आतंकियों की पहचान शौकर डार, इरफान वार और मुजफ्फर शेख के तौर पर हुई है। 

सीआरपीएफ की 130 बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का यह संयुक्त अभियान देर रात 2.10 बजे शुरू हुआ। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में आतंकी का शव सुरक्षाबलों के हाथ लगा। फिलहाल इस घटना में और जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले शुक्रवार को ही भारतीय वायुसेना के श्रीनगर और अवंतीपुर एयर बेस पर आतंकी हमले की इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, 16 मई को भी पुलवामा के ही दलीपुरा इलाके में  पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्‍त अभियान में तीन आतंकी ढेर किया था।

हालांकि, इसमें एक जवान भी शहीद हुआ। मारे गये आतंकियों की पहचान नसीर, उमर मीर और पाकिस्तान के रहने वाले खालिद के तौर पर हुई थी। इन सभी का ताल्लकु जैश-ए-मोहम्मद से था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए