लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः CRPF कैंप पर हुआ बड़ा हमला, 5 जवान शहीद और 2 आतंकी ढेर

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 31, 2017 20:01 IST

हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ली है। कुछ दिन पहले ही जैश कमांडर नूर त्राली भारतीय सेना के हाथों मारा गया था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लैथापोरा सीआरपीएफ ट्रे‍निंग कैंप पर हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले सूचना मिली थी कि कैंप में घुसे सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है और 4 जवान शहीद हुए हैं, लेकिन इस बीच एक और जवान के शहीद होने की सूचना सामने आई।

वहीं, शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर बडगाम में रखे गए हैं। इस दौरान सीआरपीएफ द्वारा आंतकियों से मुकाबला करते शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।      

वहीं बता दें कि कश्मीर के पुलवामा स्थित सीपीआरएफ ट्रे‍निंग कैंप की चार मंजिला इमारत में आतंकियों ने रात 2:10 बजे हमला कर दिया था। 

पुलवामा के एसपी वैद के मुताबिक पहले एक जवान के शहीद होने और घायल तीन जवानों की हालत स्थिर होने की जानकारी ‌थी, लेकिन बाद में मिली जानकारी के अनुसार 5 जवान शहीद हो गए। 

अहम बात ये थी कि इसी बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी है। उसमें सीआरपीएफ का कंट्रोल रूम भी है। इतना ही नहीं कैंप 185 बटालियन का मुख्यालय भी है और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कैंप पर फिदायीन हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन उस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश कमांडर नूर त्राली को मार गिराया था। इस हमले को उसी के बदले के रूप में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारआतंकीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम