जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के टंगधार में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, एक जवान की भी गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Published: July 8, 2022 03:23 PM2022-07-08T15:23:54+5:302022-07-08T15:24:54+5:30

टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचे, जवान संदिग्ध हलचल देख सतर्क हो गए। चौकी पर तैनात जवानों ने नाइटवीजन डिवाइज की मदद से सीमा पर हलचल के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। 

Jammu Kashmir Attempt to infiltrate from across the border in Kupwara's Tangdhar failed one terrorist killed one jawan also lost his life | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के टंगधार में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, एक जवान की भी गई जान

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के टंगधार में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, एक जवान की भी गई जान

Highlightsपुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ का प्रयास शुक्रवार रात को किया गया।आतंकी जैसे ही एलओसी के नजदीक पहुंचने जवानों ने पहले तो उन्हें चेतावनी दी, उसके बाद भी जब वे नहीं माने तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जम्मू: कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। सेना के जवानों ने यहां एक घुसपैठिए को मार गिराया। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ। इलाज के लिए जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शहीद हुए जवान की पहचान छह जैकलाई के जसबीर सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ का प्रयास शुक्रवार रात को किया गया। टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचे, जवान संदिग्ध हलचल देख सतर्क हो गए। चौकी पर तैनात जवानों ने नाइटवीजन डिवाइज की मदद से सीमा पर हलचल के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। 

उन्हें लगा कि कुछ लोग जिनके हाथों में हथियार भी हैं, लगातार भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। सभी जवानों को सतर्क कर दिया गया। आतंकी जैसे ही एलओसी के नजदीक पहुंचने जवानों ने पहले तो उन्हें चेतावनी दी, उसके बाद भी जब वे नहीं माने तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में आतंकवादियों ने भी जवानों पर फायरिंग की। 

जवानों ने एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया जबकि आतंकी फायरिंग में सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच एक आतंकी के जमीन पर गिरते ही उसके अन्य साथी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए।

Web Title: Jammu Kashmir Attempt to infiltrate from across the border in Kupwara's Tangdhar failed one terrorist killed one jawan also lost his life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे