लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर मारा गया, 16 घंटों में 7 आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 9, 2021 16:37 IST

पुलवामा के त्राल और शोपियां में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कल से लेकर आज तक कुल 7 आतंकियों को मार गिराया है। अंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर भी मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर इम्तियाज शाह शुक्रवार सुबह त्राल मुठभेड़ में ढेरशोपियां में भी कल से जारी मुठभेड़ में पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है ऐहतियात के तौर पर शोपियां और पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा को बंद किया गया है

जम्मू: सुरक्षाबलों ने 16 घंटों में कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें अंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा के त्राल इलाके में शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया। 

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार अभी दो से तीन के साथ मुठभेड़ जारी थी। इस बीच शोपियां में कल देर रात हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे पर दो जान बचा कर एक मस्जिद में जा घुसे जहां से वे सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे। बाद में उन्हें भी मार गिराया गया।

आतंकी इम्तियाज शाह को सुरक्षाबलों ने किया ढेर 

वहीं, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने त्राल मुठभेड़ के दौरान अंसार गजवात-उल-हिंद (एजीएच) के कमांडर इम्तियाज शाह के मारे जाने की पुष्टि की है। 

अधिकारियों ने बताया कि अवंतिपोरा के त्राल के नौवुग इलाके में आतंकियों से आज सुबह तलाशी अभियान के दोरान मुठभेड़ आरंभ हुई तो दो ही घंटों में दो आतंकियों को मार गिराया गया।  सुरक्षाधिकारियों के अनुसार दो से तीन आतंकी अभी भी सुरक्षा घेरे में हैं जिनसे मुठभेड़ चल रही है।

शोपियां में मस्जिद में जा छुपे थे आतंकी

वहीं, शोपियां में मुठभेड़ से बच कर भाग निकले आतंकी साथ वाली मस्जिद में जा घुसे थे। कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद उन्हें मार गिराया गया। हालांकि पूरी रात गोलीबारी इसलिए रूकी रही थी क्योंकि सुरक्षाबल नहीं चाहते थे कि मस्जिद को कोई नुक्सान पहुंचे। 

इसकी खातिर आतंकी के भाई को भी मस्जिद के भीतर बातचीत के लिए भेजा गया था, पर प्रयास नाकाम रहे थे।

इस मुठभेड़ में तीन अन्य आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कल रात को ही ढेर कर दिया था। इन आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को मस्जिद में भेजा था। इससे पहले मुठभेड़ में सेना का एक अफसर और तीन जवान भी घायल हो गए थे। 

इस बीच, प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर शोपियां व पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। एजीएच को जम्मू कश्मीर में अल कायदा का संगठन माना जाता है। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार और सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल राशिम बाली अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुठभेड़स्थल के पास जामिया मस्जिद है और सुरक्षाबल पूरा प्रयास कर रहे थे कि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे