लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा ने अबकी बार विचारधारा ही बदल दी है

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 6, 2023 16:22 IST

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों का मकसद अगर धर्म की यात्रा में हिस्सा लेना है तो साथ ही वे इसमें शामिल होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि ‘कश्मीर हमारा है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा में शामिल हुए लोग धार्मिक नारेबाजी कम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को दर्शाने वाली नारेबाजी अधिक कर रहे हैंबहुत से पड़ावस्थलों पर यात्रा में शामिल लोग भारतीय तिरंगें भी लहराते हुए दिख रहे हैंअमरनाथ यात्रा धार्मिक यात्रा के साथ साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता की यात्रा बन गई है

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के प्रति विचारों को अब बदलना होगा। कारण पूरी तरह से स्पष्ट है कि यात्रा में शामिल होने वालों का मकसद अगर धर्म की यात्रा में हिस्सा लेना है तो साथ ही वे इसमें शामिल होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि ‘कश्मीर हमारा है।’ पिछले कई वर्षों की ही तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा को भाग लेने वाले धार्मिक दृष्टिकोण से कम और राष्ट्रीय एकता और अखंडता की यात्रा के रूप में ले रहे हैं।

यात्रा में शामिल हुए लोग धार्मिक नारेबाजी कम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को दर्शाने वाली नारेबाजी अधिक कर रहे हैं। बहुत से पड़ावस्थलों पर भारतीय तिरंगें भी लहराते हुए दिख रहे हैं जिन्हें श्रद्धालु अपने साथ लाए हैं और उन्होंने स्थान स्थान पर फहराया है।

असल में जब से कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद ने अपने पांव फैलाए हैं तभी से वार्षिक अमरनाथ यात्रा का स्वरूप बदलता गया और आज स्थिति यह है कि यह धार्मिक यात्रा के साथ साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता की यात्रा बन गई है जिसमें देश के विभिन्न भागों से शामिल होने वालों के दिलों में देश प्रेम की भावना तो होती ही है उनके मन मस्तिष्क पर यह भी छाया रहता है कि वे इस यात्रा को ‘कश्मीर हमारा है’ के मकसद से कर रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की यात्रा में बदलने में पाक समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले हमलों तथा लगाए जाने वाले प्रतिबंधों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। हुआ अक्सर यही है कि पिछले कई सालों से आतंकवादियों द्वारा इस यात्रा पर किए जाने वाले हमलों व लगाए जाने वाले प्रतिबंधों ने न सिर्फ अमरनाथ यात्रा को सुर्खियों में ला खड़ा किया बल्कि देश की जनता के दिलों में कश्मीर के प्रति प्रेम को और बढ़ाया जिसे उन्होंने इस यात्रा में भाग लेकर दर्शा रहे हैं।

अब स्थिति यह है कि इस यात्रा में भाग लेने वालों को सिर्फ धार्मिक नारे ही नहीं बल्कि भारत समर्थक, कश्मीर के साथ एकजुटता दर्शाने वाले तथा पाकिस्तान विरोधी नारे भी सुनाई पड़ रहे हैं जो इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि यात्रा में भाग लेने वालों का मकसद राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत बनाना भी है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है