लाइव न्यूज़ :

J&K: सुंदरबनी में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत और 15 घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 2, 2020 18:11 IST

जम्मू-कश्मीरः जिला पुंछ से जम्मू की ओर आ रही ये यात्री बस लंबेड़ी में क्रेशर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में उतर गई। बस में 30 से अधिक लोगों के बैठे होने की आशंका जताई गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग के सुंदरबनी में एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिरने की घटना सामने आई है।

जम्मू संभाग के सुंदरबनी में एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिरने की घटना सामने आई है। यह बस सुंदरबनी इलाके में गिरी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों व मृतकों को खाई से सड़क तक लाने का काम तेजी से जारी है। सूत्रों के अनुसार इन घायलों को सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुंछ से जम्मू की ओर आ रही ये यात्री बस लंबेड़ी में क्रेशर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में उतर गई। बस में 30 से अधिक लोगों के बैठे होने की आशंका जताई रही है जिनमें से 10 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस व स्थानीय लोग खाई में उतर घायलों को बस से निकालने का काम कर रहे थे। सभी घायलों को सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि घायलों में भी काफी यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सुंदरबनी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रैफर कर दिया गया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत