लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के बाद किश्‍तवाड़ में माछिल यात्रा भी तय समय से पहले बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 11:51 IST

माछिल यात्रा के दौरान देश भर के हजारों श्रद्धालु मनोरम पद्दार घाटी की सुंदरता निहारते हैं और 30 किलोमीटर कठिन मार्ग पर चलकर किश्तवाड़ के माछिल गांव में मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाछिल यात्रा की शुरुआत इस साल 25 जुलाई से शुरू हुई थीमाछिल यात्रा को करीब 43 दिनों तक चलना था, लेकिन तय समय से पहले बंद हुई यात्रा

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की यात्रा अचानक रोकने के बाद किश्तवाड़ से माछिल के बीच हर साल आयोजित होने वाली माछिल यात्रा को भी बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इस यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से शुरू हुई थी और करीब 43 दिनों तक इसे चलना था। इस लिहाज से यह यात्रा नौ सितम्बर को समाप्त होनी थी।  न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार किश्तवाड़ के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने माछिल यात्रा के फिलहाल बंद किये जाने की सूचना दी। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को तय समय से पहले बंद करने का फैसला किया था। 

माछिल यात्रा के दौरान देश भर के हजारों श्रद्धालु मनोरम पद्दार घाटी की सुंदरता निहारते हैं और 30 किलोमीटर कठिन मार्ग पर चलकर किश्तवाड़ के माछिल गांव में मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। किश्तवाड़ को एक दशक से पहले ही आतंकवाद से मुक्त घोषित किया गया था।

हालांकि, पिछले वर्ष एक नवम्बर को बीजेपी के राज्य सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की हत्या से यह क्षेत्र दहल गया था।  इसके बाद नौ अप्रैल को आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा गार्ड को नौ अप्रैल को एक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर गोली मार दी गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं