लाइव न्यूज़ :

काली बर्फ और काली बारिश को देख चुका जम्मू कश्मीर अब पीली बर्फ से भयभीत, मौसम विभाग ने पाकिस्तान से आई धूल-आंधी को जिम्मेदार बताया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 11, 2023 15:41 IST

वर्ष 1991 में जम्मू कश्मीर एक बार काली बर्फ और काली बारिश से जूझ चुका है। तब 15 मार्च 1991 को कश्मीर के कई हिस्सों में काली बर्फ गिरी थी। अब जम्मू कश्मीर में एक नई चिंता पीली बर्फ की है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में 9 फरवरी 2023 को गिरी पीली बर्फजम्मू कश्मीर के निवासी भयभीत हैंमौसम विभाग ने इसके लिए सीमा पार से आने वाली वाली धूल और आंधी को जिम्मेदार बताया है

जम्मू: आतंकवाद से धीरे-धीरे मुक्ति पा रहे जम्मू कश्मीर में एक नई चिंता पीली बर्फ की है। यह सच है कि कश्मीर में दो दिन पहले पीली बर्फ ने कश्मीरियों को डरा दिया है। पहले भी जम्मू कश्मीर काली बर्फ और काली बारिश के दौर से गुजर चुका है जिस कारण प्रदेश के निवासियों का भयभीत होना स्वभाविक है।

हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए सीमा पार से आने वाली वाली धूल और आंधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि जब उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में कल रात दो बजे के करीब पीली बर्फ गिरी तो उससे करीब 7 से 8 घंटे पहले पाकिस्तान के सेंट्रल और दक्षिणाी अफगानिस्तान के हिस्सों से चलने वाली धूल भरी हवाएं उत्तरी कश्मीर तक पहुंच गई थी जिसने बर्फ के साथ मिल कर पीली बर्फ का रूप धारण कर लिया था।

हालांकि कश्मीरियों को मौसम विभाग के स्पष्टीकरण पर विश्वास नहीं है। यही कारण है कि वे डरे हुए हैं और भयभीत हैं। दरअसल वर्ष 1991 में जम्मू कश्मीर एक बार काली बर्फ और काली बारिश से जूझ चुका है। तब 15 मार्च 1991 को कश्मीर के कई हिस्सों में काली बर्फ गिरी थी। लोगों ने इसे कश्मीर में फैले आतंकवाद और आतंकियों द्वारा बहाए जा रहे मासूमों के खून से जोड़ते हुए कहा था कि यह खुदा का कहर है।

ऐसा ही कुछ अनुभव जम्मू के लोगों को भी कश्मीर में काली बर्फ के गिरने के करीब 15 दिनों बाद हुआ था जब 2 अप्रैल 1991 को जम्मू के कुछ इलाकों में काली बारिश हुई थी। तब मौसम विभाग इतना सशक्त नहीं हुआ करता था और कई महीनों के बाद जाकर यह जानकारी सामने आई थी कि यह सब खाड़ी युद्ध के कारण हुआ था जहां गोला बारूद के भारी इस्तेमाल ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक वातावरण पर व्यापक प्रभाव डाला था।

इतना जरूर था कि पीलीबर्फ के गिरने के बाद कश्मीरी पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमेन गुलाम नबी आजाद का नाम लेते हुए चटखारे ले रहे थे जिन्होंने वर्ष 2021 में एक अखबार को दिए गए अपने साक्षात्कार में कहा था कि वे तभी भाजपा में शामिल होंगें जब कश्मीर में काली बर्फ गिरेगी। एक कश्मीरी भाजपा नेता कहते थे कि आजाद साहिब अब तो पीली बर्फ भी गिर गई, भाजपा में आ जाओ। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuअनंतनागanantnag-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"