लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर, अब तक 22 आतंकी मारे चुके हैं इस साल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 11, 2021 16:08 IST

सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में गुरुवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। ये दोनों एक मकान में छिपे हुए थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग के कांडीपोरा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिरायाइन आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक, फिलहाल इनकी पहचान की जा रही हैमुठभेड़ स्थल से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुआ है, बुधवार शाम से जारी थी मुठभेड़

जम्मू: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में दो और आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही इस साल सवा दो महीनों में कश्मीर में मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा 22 को पार कर गया है। अभी तक चार सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो चुके हैं जबकि एक नागरिक की जान जा चुकी है।

कांडीपोरा (अनंतनाग) में एक मकान में छिपे दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के बताए जाते हैं। फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है। 

क्षेत्र में और कोई आतंकी की मौजूदगी तो नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया। बुधवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ करीब 11 बजे समाप्त हुई। 

सुरक्षाबलों ने बताया कि पहले आतंकी को उन्होंने 9 बजे से पहले ही मार गिराया था जबकि दूसरा आतंकी उसके एक-डेढ़ घंटे बाद ढेर कर दिया गया। 

आसपास कोई और आतंकी न छिपा हो इसकी पुष्टि करने के लिए उनका सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी भी बिजबेहाड़ा कांडीपोरा में इंटरनेट सेवा बंद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर