लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन में तेजी, बड़ी संख्या में वैष्णो देवी पहुंच रहे श्रद्धालु, अमरनाथ यात्रा में भी 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 5, 2022 15:41 IST

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल 25 से 30 फीसदी ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर के लिए पैकेज ले रहे हैं।

Open in App

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के बाजार में रौनक दिखने लगी है। वैष्णो देवी की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्दालु पहुंच रहे हैं। पिछले 3 महीनो में कश्मीर में करीब पौने चार लाख टूरिस्ट आ चुके हैं। इनमें अच्छी खासी संख्या विदेशियों की भी है। माना कि कश्मीर के लिए यह आंकड़ा बहुत ही कम है पर कश्मीरी इससे भी खुशी मनाने को तैयार हैं क्योंकि पिछले तीन सालों से यह स्थिति बेहतर है।

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, बढ़ती गर्मी के बीच कश्मीर एक बेहतर टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनता जा रहा है। इसे माना जा रहा है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल 25 से 30 फीसदी ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर के लिए पैकेज ले रहे हैं। दो सालों तक कोरोना की मार को कश्मीर ने झेला है। जबकि उसके पहले साल तो ट्रैवल एजेंसियों ने कश्मीर को अपनी सूची से बाहर कर दिया था।

पर्यटन के बाजार में दूसरा स्थान पाने वाला वैष्णो देवी का तीर्थस्थान है। भीषण गर्मी के बावजूद बावजूद आने वालों के कदम रूक नहीं पा रहे हैं। यह इसी से साबित होता है कि साल के पहले 3 महीनों में वैष्णो देवी आने वालों की संख्या 16 लाख के करीब पहुंच गई है और भीषण गर्मी के बावजूद 37 से 40 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन बेस कैम्प कटड़ा पहुंच रहे हैं।

जब कश्मीर के पर्यटन और वैष्णो देवी की बात हो रही हो तो अमरनाथ यात्रा को भुलाया नहीं जा सकता। इस बार अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के उत्साह की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। इस महीने की 11 तारीख को अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो जाएगा। दो सालों तक बंद रही यात्रा में इस बार 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रावैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील