लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: काकापोरा पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, CRPF के एक जवान आईं चोटें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 11, 2020 07:51 IST

आतंकी वारदात को देखते हुए सीआरपीएफ के जवान काकापोरा पुलिस थाने पर तैनात किए गए। एक जवान उस समय घायल हो गया जब ग्रेनेड कंपाउंड में आकर गिरा। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में काकापोरा पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड पुलिस थाने की दीवार के बाहर फटा।जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग की। सीआरपीएफ के एक जवान को चोटें आई हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में काकापोरा पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड पुलिस थाने की दीवार के बाहर फटा। जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग की। सीआरपीएफ के एक जवान को चोटें आई हैं। आतंवादियों ने मंगलवार (10 मार्च) को इस वारदात को अंजाम दिया। 

आतंकी वारदात को देखते हुए सीआरपीएफ के जवान काकापोरा पुलिस थाने पर तैनात किए गए। एक जवान उस समय घायल हो गया जब ग्रेनेड कंपाउंड में आकर गिरा। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 

अधिकारियों ने बताया था कि सोमवार की सुबह शहर से 8 किलोमीटर दूर रेबान में राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान गांव में छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया।

वहीं, रविवार की रात बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण