लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने 5 ओजीडब्ल्यू-हाइब्रिड आतंकी पकड़े, 600 से अधिक की सूची तैयार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 20, 2022 15:16 IST

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन पांचों को गिरफ्तार करने से पहले इन पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। इस बात की पुष्टि हुई कि ये पांचों लश्करे तौयबा के लिए काम कर रहे थे और इनका सीधा संपर्क पाकिस्तान में संगठन के बैठे आकाओं के साथ था। पु

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, कश्मीर घाटी में मौजूदा समय में 600 से ज्यादा हाइब्रिड आतंकी सक्रिय हैं।हाइब्रिड आतंकियों की सक्रियता देखते हुए खुफिया एजेंसी और सुरक्षाबल भी सक्रिय हो गए हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आतंकी लश्करे तौयबा के लिए काम कर रहे थे।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन से 5 ओजीडब्ल्यू (‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’)-हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दावा किया कि प्रदेश में ऐसे करीब 600 हाइब्रिड-ओजीडब्ल्यू आतंकियों की पहचान कर ली की है जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन पांचों को गिरफ्तार करने से पहले इन पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। इस बात की पुष्टि हुई कि ये पांचों लश्करे तौयबा के लिए काम कर रहे थे और इनका सीधा संपर्क पाकिस्तान में संगठन के बैठे आकाओं के साथ था। पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया और अब इन्हें कोट भलवाल जेल में रखा गया है। जानकारी के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर आतंकियों को आवश्यक साम्रगी पहुंचाने के साथ-साथ सुरक्षाबलों के घेरे से सुरक्षित निकालने में भी सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पांच व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों के 'डोजियर' तैयार किए थे।

अधिकारियों ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने उन पर जन सुरक्षा अधिनियम लगाया और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए पांच कथित ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ की पहचान फागू डोलीगाम के रहने वाले नजीर अहमद पाला, पोगल कुंडा के मोहम्मद उस्मा बनली, क्रावा के निवासी फिरदौस अहमद खान, तेथर के रहने वाले अब्दुल हमीद खान और गुंड अदलकूट के निवासी इनायतुल्लाह वानी के रूप में हुई है।

इस बीच पुलिस के अनुसार, कश्मीर घाटी में मौजूदा समय में 600 से ज्यादा हाइब्रिड आतंकी सक्रिय हैं। विदेशी आतंकी इन हाइब्रिड आतंकियों की मदद कर रहे हैं। इनका उद्देश्य प्रवासी मजदूरों और पंडितों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत का माहौल बनाना है। सुरक्षाबल और कश्मीर पुलिस लगातार आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना था कि उनकी पहचान कर ली है गई है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, हाइब्रिड आतंकियों की यह भूमिका पिछले 10 महीनों में उजागर हुई है। बताया जाता है कि जो पहले ओवरग्राउंड वर्कर थे जो सक्रिय आतंकियों की मदद करते थे, अब वे सीधे तौर पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ये सभी विदेशी और हाइब्रिड आतंकी का गठजोड़ बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। याद रहे एक दर्जन प्राक्सी आतंकी संगठन पिछले दो वर्षों में बने हैं। ये सभी संगठन लगातार विदेशी आतंकियों की मदद कर रहे हैं। इसके जरिये न केवल आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि साजिश भी रच रहे हैं।

हाइब्रिड आतंकियों की सक्रियता देखते हुए खुफिया एजेंसी और सुरक्षाबल भी सक्रिय हो गए हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अब इन हाइब्रिड आतंकियों की सूची तैयार कर रही हैं। शोपियां में प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामले में हाइब्रिड आतंकियों की नापाक करतूत उजागर हुई है। इसके बाद से एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। हाइब्रिड आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत