लाइव न्यूज़ :

सीजफायर का उल्लंघनः पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी, जवान शहीद, नागरिक जख्मी, नापाक हरकत का भारतीय सेना दिया जवाब

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 11, 2020 15:46 IST

भारतीय नागरिकों को भी इस गोलाबारी के कारण जबरदस्त क्षति उठानी पड़ी है।अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पाकिस्तान सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में भारी गोलाबरी की। शहीद जवान पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलाबरी रुकी हुई है। बीती रात को पाक सेना ने 10 बजे के करीब गोलाबरी शुरू की जो सुबह 6 बजे तक जारी रही। देर रात शुरू हुई गोलाबीर, सुबह तक जारी रही।गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट सेक्टर में गोलाबारी की है। इस गोलाबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य जवान और स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

भारतीय नागरिकों को भी इस गोलाबारी के कारण जबरदस्त क्षति उठानी पड़ी है।अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पाकिस्तान सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में भारी गोलाबरी की। शहीद जवान पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला था।

भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलाबरी रुकी हुई है, लेकिन सीमा के करीब रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। बीती रात को पाक सेना ने 10 बजे के करीब गोलाबरी शुरू की जो सुबह 6 बजे तक जारी रही। देर रात शुरू हुई गोलाबीर, सुबह तक जारी रही।

गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। रात लोगों ने बंकरों व सुरक्षित स्थानों पर ही बिताई। सुबह छह बजे के बाद जब गोलाबारी बंद हुई तो उसके काफी देर बाद ग्रामीण बंकर से बाहर निकले। अभी भी सेना ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। पाकिस्तान ने इस साल अब तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू संभाग के राजौरी जिले के उप जिला नौशहरा के कलाल, झंगड़, बाबा खोड़ी, कलसियां व तरकुंडी सेक्टर और पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। नौशहरा सेक्टर के तरकुंडी में एक ग्रामीण जख्मी हुआ है। गोलाबारी से तीन मवेशियों की मौत हो गई और पांच मकानों को नुकसान पहुंचा। गोलाबारी से सीमा से सटे जंगलों में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानसीआरपीएफगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत