लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: दो आतंकी हमलों में एक पूर्व सैनिक समेत तीन जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 13, 2020 17:22 IST

किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजाज अहमद वानी ने फोन पर बताया कि पुलिस का दल रवाना किया गया है ताकि हमलावर आतंकियों को पकड़ा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देतक सेवानिवृत सेना के जवान की पहचान अब्दुल हमीद माड़ू निवासी बछरू कुलगाम के रूप में हुई है।आतंकियों के हमले में खुर्शिद अहमद नामक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई

जम्मू: कोरोना वायरस की दहशत के बीच आतंकी हमलों में आई तेजी के बीच आतंकियों ने तीन सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें एक सेना का पूर्व सैनिक है और दूसरा पुलिसकर्मी है। एक पुलिसकर्मी की दशा नाजुक है। आतंकी पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट कर ले गए।

ताजा हमला किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में हुआ जो किश्तवाड़ के जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर है। आतंकियों के हमले में खुर्शिद अहमद नामक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य पुलिसकर्मी विशाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी दशा नाजुक बताई जा रही है।

किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजाज अहमद वानी ने फोन पर बताया कि पुलिस का दल रवाना किया गया है ताकि हमलावर आतंकियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि हमलावर आतंकी दोनों पुिलसकर्मियों की राइफलों को भी अपने साथ ले गए हैं।

इससे पहले कुलगाम जिले में रविवार की देर रात आतंकी हमले में घायल हुए सेवानिवृत्त सेना के एक जवान ने सोमवार को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सेवानिवृत सेना के जवान की पहचान अब्दुल हमीद माड़ू निवासी बछरू कुलगाम के रूप में हुई है।

जानकारी के लिए रविवार देर रात आतंकियों का एक दल कुलगाम के बछरू गांव में स्थित सेना के पूर्व जवान अब्दुल हमीद के घर पर जबरन घुस आया और उस पर ताबडतोड़ गोलियां चला दी। गोलियां लगते ही हमीद जमीन पर गिर पड़ा।

आतंकी हमीद को मरा समझ मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियां की आवाज सुनते ही पास के शिविर से सेना तथा पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और तुंरत घायल अब्दुल हमीद को सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया जहां पर सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तौड़ दिया। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की धर पकड़ के लिए क्षेत्र में रविवार रात से तलाशी अभियान जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए