लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने बरामद किए हथियार और हिरोइन के 10 पैकेट, मामला दर्ज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 2, 2022 14:31 IST

पुलिस ने सेना के साथ शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के कमलकोट उड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास हिरोइन के 10 पैकेट के अलावा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और सेना की 8 आरआर की एक संयुक्त टीम ने कमलकोट इलाके में हथियार, गोला-बारूद और कॉन्ट्रा बैंड पदार्थ बरामद किया है।उड़ी के कमलकोट इलाके से दो एके 74 राइफल, दो पिस्टल, 117 एके राउंड और नारकोटिक्स (हेरियन) के 10 पैकेट बरामद किए गए।सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू: सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के उड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ और हथियारों व ड्रग्स की तस्करी को नाकाम करने का दावा किया है। एक बयान में एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने उड़ी के कमलकोट इलाके में रेवांड नाला में एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने सेना के साथ शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के कमलकोट उड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास हिरोइन के 10 पैकेट के अलावा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 8 आरआर की एक संयुक्त टीम ने कमलकोट इलाके में हथियार, गोला-बारूद और कॉन्ट्रा बैंड पदार्थ बरामद किया है।

अधिकारी ने आगे कहा कि उड़ी के कमलकोट इलाके से दो एके 74 राइफल, दो पिस्टल, 117 एके राउंड और नारकोटिक्स (हेरियन) के 10 पैकेट बरामद किए गए। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया