लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकियों का हमला, सुरक्षा जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 26, 2018 14:28 IST

आतंकियों के एक समूह ने बीएसएनएल टॉवर के पास सेना की 34 राष्ट्रीय रायफल की पेट्रोलिंग पार्टी पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, 26 मार्च। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के कच्छदूरा इलाके में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के एक समूह ने बीएसएनएल टॉवर के पास सेना की 34 राष्ट्रीय रायफल की पेट्रोलिंग पार्टी पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

हांलाकि शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मोर्चा संभालते हुए सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक शोपियां के कचदूरा में 34वीं राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग ऑफिसर की अगुवाई में सैन्य दल गश्ती कर रहा था, इस दौरान आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सुरक्षा जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

इस मामले में शोपियां एसएसपी श्रीराम अंबारकर का कहना है कि पुलिस जांच में जुट गई है। शोपियां जिले के एक गांव में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में शोपियां जिले में एक चेक पोस्ट के पास हुए एक आतंकी हमले में एक आतंकी समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत