लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 5, 2024 14:16 IST

Jammu and Kashmir: रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना और अन्य बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

Open in App

Jammu and Kashmir: सेना ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार इलाके में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर सेना की चिनार कोर ने लिखा है कि चल रहे ऑपरेशन गुगलधार में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। पोस्ट में लिखा है कि इलाके की तलाशी जारी है और ऑपरेशन जारी है।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना और अन्य बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

सेना ने एक्स पर लिखा है कि 4 अक्तूबर को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के गुगलधार में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की और दो को मार दिया गया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है और फायरिंग भी जारी है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के बाद, ऐसा माना जाता है कि कुछ घुसपैठिए या तो वापस चले गए हैं या इलाके में छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी ले रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाArmyएलओसीLoc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर